- शुभारंभ: 30 अगस्त 2026
- अधिकारी: श्रीमती गायत्री राठौड़ (प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग)
- उद्देश्य: जन्म से तीन साल तक के बच्चों की सेहत, पोषण और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- लक्ष्य: पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने में मदद करना है।
- ‘शैशव ऐप’: बच्चों की जांच और स्थिति की निगरानी के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ‘शैशव ऐप’ की सुविधा दी जाएगी।
- राष्ट्रीय कार्यशाला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राजस्थान की ओर से बाल स्वास्थ्य के परियोजना निदेशक डॉ. प्रदीप चौधरी ने पायलट इम्प्लीमेंटेशन प्लान का प्रस्तुतीकरण दिया।
संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार