Menu

जापान का पुनः प्रयोज्य रॉकेट (RV-X) का सफल परीक्षण (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी (JAXA) ने अपने प्रयोगात्मक पुनः प्रयोज्य (Reusable) रॉकेट RV-X का पहला सफल परीक्षण किया।
  • यह उपलब्धि जापान को कम लागत वाली अंतरिक्ष प्रक्षेपण तकनीक विकसित करने तथा वैश्विक लॉन्च बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • रॉकेट का नाम: RV-X (Reusable Vehicle-Experimental)
  • विकासकर्ता: JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency) & Mitsubishi Heavy Industries (MHI)
  • परीक्षण स्थल: नोशिरो परीक्षण केंद्र,पूर्वोत्तर जापान

परीक्षण की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
  • हवा में नियंत्रित रूप से स्थिर (Hover) रहा।
  • क्षैतिज दिशा में उड़ान भरी।
  • सुरक्षित रूप से पुनः जमीन पर लैंडिंग की।

उद्देश्य

  • पुनः प्रयोज्य (Reusable) रॉकेट तकनीक विकसित करना।
  • अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत कम करना।
  • वैश्विक Small Satellite Launch Market में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना।
  • भविष्य में H3 रॉकेट का अधिक किफायती विकल्प विकसित करना।

RV-X की प्रमुख विशेषताएँ

  • लंबाई: 7.3 मीटर
  • व्यास: 1.8 मीटर
  • अधिक टिकाऊ (Durable) इंजन।
  • सुरक्षित लैंडिंग हेतु चार Shock-Absorbing Landing Gear

महत्त्व

  • जापान के लिए कम लागत वाली अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षमता विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम।
  • SpaceX जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने में मदद।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा एवं व्यावसायिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मजबूती।
  • पुनः प्रयोज्य तकनीक से लॉन्च लागत और अंतरिक्ष मलबे (Space Debris) में कमी की संभावना।

पुनः प्रयोज्य रॉकेट (Reusable Rocket) क्या है?

  • ऐसा रॉकेट जिसे प्रक्षेपण के बाद सुरक्षित वापस लाकर दोबारा उपयोग किया जा सके।
  • इससे प्रक्षेपण की लागत में उल्लेखनीय कमी आती है।
  • उदाहरण: SpaceX का Falcon 9

JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency)

  • स्थापना: 2003
  • मुख्यालय: टोक्यो, जापान
  • कार्य: अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह, रॉकेट एवं मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम।