चर्चा में क्यों?
- स्थान: पुश्किन लाइब्रेरी, मॉस्को (रूस)
रोबोटों का परिचय
- रॉबर्ट (Robert): ऑफिस कर्मचारी एवं ब्लॉगर के रूप में डिज़ाइन।
- मटिल्डा (Matilda): बैलेरीना (Ballerina) के रूप में डिज़ाइन।
शादी की विशेषताएँ
- यह कानूनी विवाह नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक (Symbolic) समारोह था।
- दोनों रोबोटों ने प्रतीकात्मक ब्रेसलेट का आदान-प्रदान किया।
- Dogmatik नामक रोबोटिक कुत्ता ब्रेसलेट लेकर मंच तक पहुँचा।
- समारोह का उद्देश्य AI एवं रोबोटिक्स की क्षमताओं का प्रदर्शन करना था।
उद्देश्य
- AI एवं ह्यूमनॉइड रोबोट की उन्नत क्षमताओं का प्रदर्शन।
- मानव–रोबोट सहयोग (Human–Robot Collaboration) की संभावनाओं को प्रदर्शित करना।
- यह दिखाना कि भविष्य में स्मार्ट मशीनें मानव जीवन को अधिक सुविधाजनक बना सकती हैं।
- मानव और मशीन के बीच की सीमाओं को समझने तथा तकनीक पर संवाद को बढ़ावा देना।
ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) क्या है?
- ऐसा रोबोट जिसकी संरचना एवं गतिविधियाँ मानव जैसी होती हैं।
- AI, सेंसर, कैमरा और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों से संचालित होता है।
उपयोग:
- स्वास्थ्य सेवाएँ
- शिक्षा
- उद्योग
- ग्राहक सेवा
- अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मिशन