Menu

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (UDISE+) 2025-26 रिपोर्ट (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • जारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने

प्रमुख विशेषताएँ

  • शिक्षकों की संख्या: वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्तमान वर्ष में शिक्षकों की संख्या में 8.3% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR): आधारभूत–10, प्रारंभिक–12, मध्य–17, माध्यमिक–21 I यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) द्वारा अनुशंसित 30:1 अनुपात की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
  • ड्रॉपआउट दर: प्रारंभिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर 2024-25 में 2.3% से घटकर 2025-26 में 1.8% हो गई और माध्यमिक स्तर पर 8.2% से घटकर 7.0% हो गई।
  • नामांकन दर: माध्यमिक स्तर पर नामांकन दर 82.8% (2024-25) से बढ़कर 83.7% (2025-26) हो गई, जबकि उच्च माध्यमिक स्तर पर यह 47.2% (2024-25) से बढ़कर 51.9% (2025-26) हो गई।
  • सकल नामांकन अनुपात (GER): मध्य स्तर पर जीईआर 2024-25 में 90.3% से घटकर 2025-26 में 89.6% हो गया। माध्यमिक स्तर पर जीईआर 2024-25 में 68.5% से बढ़कर 2025-26 में 71.7% हो गया।
  • बेहतर बुनियादी ढाँचा: कंप्यूटर सुविधा वाले स्कूलों की संख्या में वृद्धि, जो 2024-25 में 64.7% से बढ़कर 2025-26 में 69.9% हो गई।
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले विद्यालयों का प्रतिशत 2024-25 में 63.5% से बढ़कर 2025-26 में 67.4% हो गया है।
  • 95.0% विद्यालयों में बिजली की सुविधा है
  • 98.5% विद्यालयों में लड़कियों के लिए शौचालय हैं 
  • 97.2% विद्यालयों में लड़कों के लिए शौचालय हैं
  • महिला प्रतिनिधित्व में सुधार
  • महिला शिक्षकों की भागीदारी बढ़कर कुल शिक्षण कार्यबल का 54.9% हो गई है।
  • विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन भी बढ़कर 2025-26 में 48.4% हो गया है।