- 24 जुलाई 2026 को राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र (SEAR) में प्रथम स्थान 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया।
- प्राप्तकर्ता ➔ नई दिल्ली में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एन. धोलपुरिया ने डब्ल्यूएचओ कंट्री हेड से।
- प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- राजस्थान सरकार: गायत्री राठौड़
- यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारों और जनसहभागिता आधारित गतिविधियों के लिए प्रदान।
- सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)-2003 के तहत 1,36,666 चालान किए गए।
- इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम-2019 तथा हुक्का बार प्रतिबंध।
- 13,744 ग्रामों में तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए तथा 32,380 तंबाकू मॉनिटर एवं एम्बेसडर तैयार कर जनजागरूकता अभियान चलाए।
- राज्य में ब्लॉक स्तर तक 500 से अधिक ‘तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र’ संचालित।
- राज्य सरकार ने निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) को आवश्यक दवा सूची में शामिल कर RMSCL के माध्यम से खरीदकर CHC स्तर तक उपलब्ध कराया है।
- दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 31,669 तंबाकू उपभोक्ताओं की काउंसलिंग, 9,584 रोगियों का उपचार तथा 1,541 लोगों द्वारा तंबाकू छोड़ने की पुष्टि दर्ज की गई।
- श्रीमती राठौड़ ने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के साथ टीबी-तंबाकू कन्वर्जेंस को प्रभावी रूप से लागू करते हुए टीबी रोगियों को नियमित परामर्श और उपचार सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों द्वारा 6,553 नुक्कड़ नाटक और 5,707 रैलियां, जबकि महिला आरोग्य समितियों द्वारा 3,177 नुक्कड़ नाटक तथा 2,127 रैलियों का आयोजन कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।

