Menu

➔ विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) 2026: राज्य स्तरीय समीक्षा एवं संकल्प (RAS/PSI)

Read in:
  • दिनांक: 07 अगस्त 2026
  • स्थान: शासन सचिवालय, जयपुर
  • आयोजन: चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (राजस्थान सरकार) द्वारा यूनिसेफ (UNICEF) तथा प्रदेश की प्रमुख चिकित्सा संस्थाओं के साथ मिलकर विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) का आयोजन।
  • वर्ष 2026 की थीम: जीवन की सशक्त और स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान : कारगर उपायों को सुदृढ़ बनाना” (Breastfeeding for a Strong and Healthy Start to Life: Strengthening Effective Measures)
  • सफल स्तनपान के 3 प्रमुख सूत्र-
  1. जन्म के प्रथम 1 घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करना।
  2. प्रथम 6 माह तक केवल माँ का दूध
  3. 6 माह पश्चात उपयुक्त पूरक आहार के साथ 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना।
  • स्वास्थ्य एवं संस्थागत आंकड़े-
  • राजस्थान में संस्थागत प्रसव का स्तर लगभग 95 % पहुँच चुका है।
  • आशा (ASHA) एवं ANM कार्यकर्ताओं द्वारा Home Based Newborn Care (HBNC) तथा Home Based Young Child Care (HBYC) के माध्यम से नियमित काउंसलिंग।

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।