-
प्रकाशक: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 'वेलबीइंग रिसर्च सेंटर' (Wellbeing Research Centre) द्वारा गैलप (Gallup) और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) की साझेदारी में ।
-
प्रकाशन तिथि: 19 मार्च 2026 (प्रतिवर्ष 20 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस' के आसपास जारी की जाती है)।
-
2026 की थीम (विषय): "खुशहाली और सोशल मीडिया" (Happiness and Social Media)
कार्यप्रणाली (Methodology):
-
देशों की रैंकिंग 140 देशों और क्षेत्रों के लगभग 1,00,000 लोगों द्वारा दिए गए उत्तरों पर आधारित है, जिनसे उनके स्वयं के जीवन का मूल्यांकन करने के लिए कहा गया था।
-
इसमें लोगों से अपने जीवन को 0 से 10 के पैमाने (Scale) पर रेट करने के लिए कहा जाता है, जिसमें 0 'सबसे खराब संभावित जीवन' और 10 'सबसे अच्छे संभावित जीवन' को दर्शाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, जीवन के मूल्यांकन को स्पष्ट करने वाले छह प्रमुख कारक हैं:
-
सामाजिक समर्थन / किसी पर भरोसा करने की सुविधा (Having someone to count on)
-
प्रति व्यक्ति जीडीपी (GDP per capita)
-
स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (Healthy life expectancy)
-
जीवन के निर्णय लेने की स्वतंत्रता (Freedom to make life choices)
-
उदारता (Generosity)
-
भ्रष्टाचार की धारणाएं (Perception of corruption)
रैंकिंग (Rankings):
-
शीर्ष 5 देश: 1. फिनलैंड (लगातार 9वीं बार शीर्ष पर) 2. आइसलैंड 3. डेनमार्क 4. कोस्टा रिका (पिछली रैंक 23) 5. स्वीडन।
-
निचले पायदान के 3 देश: अफगानिस्तान, सिएरा लियोन, मलावी।
भारत की स्थिति (India's Performance):
-
रैंक: 147 देशों में 116वां स्थान। (2025 में 118वें और 2024 में 126वें स्थान से मामूली सुधार)।
-
जीवन मूल्यांकन स्कोर: 10 में से 4.536
-
मजबूत पक्ष: भ्रष्टाचार की धारणा (64वां स्थान), उदारता (78वां), और स्वतंत्रता (61वां)।
-
कमजोर पक्ष: सामाजिक समर्थन (123वां) और प्रति व्यक्ति जीडीपी (89वां) समग्र स्कोर को नीचे लाने वाले प्रमुख कारक हैं।
-
क्षेत्रीय तुलना: भारत अपने पड़ोसी देशों चीन (रैंक 65), नेपाल (99वें) और पाकिस्तान (104वें) से पीछे है, लेकिन बांग्लादेश (127वें) और श्रीलंका (134वें) से आगे है।
प्रमुख निष्कर्ष (Key Findings):
-
रिपोर्ट यह निष्कर्ष निकालती है कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग करने वाले लोग जोखिम में हैं, विशेष रूप से अंग्रेजी भाषी देशों और पश्चिमी यूरोप में।
-
अत्यधिक सोशल मीडिया के उपयोग और भलाई (well-being) के बीच एक मजबूत नकारात्मक सहसंबंध (negative correlation) देखा गया है, विशेषकर किशोरियों (adolescent girls) में।
-
बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों (geopolitical tensions) के बावजूद 79 देशों ने अपनी प्रसन्नता के स्तर में वृद्धि दर्ज की है।
-
एल्गोरिदमिक फीड, इन्फ्लुएंसर्स और दृश्य सामग्री (visual content) द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म सबसे अधिक हानिकारक पाए गए हैं, क्योंकि वे सामाजिक तुलना (social comparison) को बढ़ावा देते हैं; जबकि संचार-केंद्रित प्लेटफॉर्म (communication-focused platforms) बेहतर परिणामों से जुड़े हैं।
- भारत में संपत्ति असमानता अधिक है, जहाँ सबसे धनी 10 प्रतिशत लोगों के पास कुल संपत्ति का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा है तथा शीर्ष 1 प्रतिशत के पास लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है।
Que 1.
वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट (World Happiness Report) 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
-
यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 'वेलबीइंग रिसर्च सेंटर' द्वारा गैलप (Gallup) और विश्व बैंक (World Bank) की साझेदारी में प्रकाशित की जाती है।
-
देशों की रैंकिंग निर्धारित करने के लिए 'प्रति व्यक्ति जीडीपी' और 'भ्रष्टाचार की धारणाओं' सहित छह प्रमुख कारकों का उपयोग किया जाता है।
-
इस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में पिछले वर्ष (2025) की तुलना में सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी भी अपने पड़ोसी देशों नेपाल और पाकिस्तान से पीछे है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.1, 2 और 3
B.केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 2
Answer: Option C