Menu

Q.1) आदित्य L-1 मिशन पर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए। (50 words) (RAS)

Read in:
  • ISRO द्वारा सूर्य के अध्ययन हेतु प्रभामंडल कक्षा में लैग्रेंजियन पॉइंट-1 (L1) पर प्रक्षेपित भारत का पहला खगोलीय वेधशाला मिशन है।
  • 2 सितंबर 2023 को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से PSLV-XL-C57 द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • भारत सूर्य हेतु मल्टी-वेवलेंथ वेधशाला प्रक्षेपित करने वाला विश्व का 5वाँ देश बना (USA, रूस, ESA, जापान के बाद)।

उद्देश्य:

  1. सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर व फोटोस्फीयर का अध्ययन।
  2. सूर्य से उत्सर्जित कणों का अध्ययन।
  3. अंतरिक्ष की मौसम में परिवर्तनों का अध्ययन।
  4. चुंबकीय क्षेत्रों में परिवर्तन का अध्ययन।