- मुख्य कार्यक्रम ➔ 20 जुलाई 2026 को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 'शेखावाटी फाउंडेशन' द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यमुना जल समझौते हेतु अभिनंदन किया गया।
- आयोजन के प्रमुख व्यक्तित्व ➔ शेखावाटी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल तथा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा।
राजस्थान-हरियाणा ऐतिहासिक यमुना जल समझौता (MoA)
- आयोजन स्थल ➔ 29 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राजस्थान व हरियाणा के मध्य मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MoA) पर हस्ताक्षर हुए।
- हस्ताक्षरकर्ता ➔ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
- परियोजना की कुल अनुमानित लागत ➔ लगभग ₹34,102 करोड़
- पाइपलाइन की लंबाई व मार्ग ➔ हथिनीकुंड बैराज (हरियाणा) से चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली (3 भूमिगत पाइपलाइनें) बिछाई जाएगी।
- ऐतिहासिक संदर्भ (1994 समझौता) ➔ वर्ष 1994 के समझौते के तहत राजस्थान को ताजेवाला हैड पर 1,917 क्यूसेक जल आवंटित किया गया था, लेकिन प्रवाह प्रणाली के अभाव में 32 वर्षों से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था।
- लाभान्वित क्षेत्र ➔ शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) के साथ-साथ हरियाणा में भी 10 स्थानों पर पेयजल उपलब्ध होगा।
- विशेष उद्देश्य निकाय (SPV) ➔ परियोजना के निर्माण व संचालन हेतु 'राजस्थान हरियाणा यमुना वाटर एसपीवी' का गठन किया जाएगा।
Source: ➔ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।
➔ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।
