चर्चा में क्यों?: इज़राइल सरकार ने औपचारिक रूप से अपनी येलो लाइन नीति को गाजा से दक्षिणी लेबनान तक विस्तारित कर दिया है, जिससे लिटानी नदी तक फैला एक सैन्यीकृत बफर ज़ोन बन गया है।
पृष्ठभूमि :
इज़राइल ने इसे पहली बार अक्टूबर 2025 में लागू किया था।
येलो लाइन एक सैन्य सीमांकन और तैनाती सीमा है जिसने गाजा पट्टी को प्रभावी रूप से इज़राइली सैन्य नियंत्रण वाले क्षेत्र और फ़िलिस्तीनी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में विभाजित कर दिया है।
हरी रेखा (1949)
युद्धविराम रेखा
इज़राइल को वेस्ट बैंक, गाज़ा और पूर्वी यरुशलम से अलग करती है।