- दिनांक: 03 अगस्त 2026
- उपलक्ष्य: अंगदान जागरूकता अभियान।
- स्थान: SMS मेडिकल कॉलेज सभागार, जयपुर
- राष्ट्रीय डिजिटल ऑर्गन डोनेशन प्रतिज्ञा-
- देशभर में कुल 5 लाख से अधिक आधार-सत्यापित अंगदान संकल्पों में से 1.41 लाख से अधिक संकल्प केवल राजस्थान से है।
- 3 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय डिजिटल अंगदान संकल्प अभियानों में सर्वाधिक योगदान हेतु राजस्थान को प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया।
- जुग-जुग जियो अभियान: 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त 2026) के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा वर्षभर चलने वाले ‘जुग-जुग जियो अभियान’ का शुभारंभ किया गया, जिसे राजस्थान में भी प्रतिबद्धता से लागू किया जा रहा है।
- अंगदान के आंकड़े एवं ढाँचागत व्यवस्था (राजस्थान)
- वर्ष 2015 से अब तक 85 कैडेवर/मृतक अंगदाताओं के माध्यम से 296 अंगों एवं ऊतकों का सफल प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
- वर्तमान में राज्य में 17 अंग प्रत्यारोपण केंद्र तथा 4 नॉन-ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर्स (NTORC) संचालित है।
- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में पृथक अंगदान यूनिट गठित की गई है तथा 181 हेल्पलाइन, NOTTO व विभागीय पोर्टल से ऑनलाइन शपथ की व्यवस्था उपलब्ध।
- कुल अंग प्रत्यारोपणों की संख्या के मामले में भारत, अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है।
- राज्य स्तरीय अंगदान दिवस समारोह 2026
- स्थान: SMS मेडिकल कॉलेज सभागार, जयपुर
- संबोधन: चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी तथा सोटो (SOTO) की संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।
- सम्मानित: अंगदान करने वाले 12 परिवारों तथा 10 ट्रांसप्लांट एथलीट्स।
- राज्य स्तरीय अंगदान दिवस 2026: पुरस्कार
|
श्रेणी / पुरस्कार नाम |
सम्मानित संस्था या व्यक्ति |
|
अंगदान संकल्प - प्रथम |
जसमीत सिंह (कलेक्टर, भीलवाड़ा) |
|
अंगदान संकल्प - द्वितीय |
अरूण गर्ग (कलेक्टर, झुंझुनूं) |
|
अंगदान संकल्प - तृतीय |
जयपुर |
|
सर्वश्रेष्ठ बीएसडी कमेटी |
SMS हॉस्पिटल, जयपुर |
|
सर्वश्रेष्ठ कैडेवरी ट्रांसप्लांट |
AIIMS, जोधपुर |
|
सर्वश्रेष्ठ NTORC |
JLN मेडिकल कॉलेज, अजमेर |
|
प्रशंसा पत्र |
डॉ. मनीषा मलिक |
|
सर्वश्रेष्ठ ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर |
रामरतन खंगवाल |
|
सर्वश्रेष्ठ NGO |
MFJCF: मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटिजन फोरम |
|
सर्वश्रेष्ठ उभरता NGO |
द अर्थ (The Earth) |
|
पोस्टर प्रतियोगिता (प्रथम) |
काजल शर्मा |
|
स्लोगन प्रतियोगिता (प्रथम) |
तन्मय |
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।
