Menu

➔ अलवर से 17 जिलों के लिए 6,453 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात- (RAS/PSI)

Read in:
  • तिथि: 16 अगस्त 2026
  • आयोजन: विजयनगर ग्राउंड, अलवर
  • मुख्य अतिथि: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

बिंदु

विवरण

डेयरी और सहकारिता से जुड़ी सौगातें-

  • अलवर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सरस डेयरी प्लांट (क्षमता- 3 लाख लीटर प्रतिदिन, जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर किया जाएगा) का शिलान्यास।
  • फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में चार नए केन्द्रीय सहकारी बैंकों की शुरुआत।

DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरण-

  • किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त के तहत 66.74 लाख से अधिक किसानों के खातों में लगभग 667 करोड़ रुपये
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपये की राशि अंतरित।

रोजगार उत्सव एवं अन्य घोषणाएं

  • 10वें मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत 10,500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।
  • अलवर के भूगोर तिराहे का नाम बदलकर 'कप्तान छुट्टनलाल मीणा चौक' करने की घोषणा की गई।

संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार