Menu

➔ ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक: जयपुर (RAS/PSI)

Read in:
  • 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक-
  • आयोजन: 6 अगस्त 2026
  • अध्यक्षता: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत।
  • विषय: सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण
    (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)
  • परिणाम: संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाया गया।
  • भारत के प्रमुख प्रस्ताव-
  1. BRICS Incubator Network
  2. BRICS Startup Innovation Fund
  3. SME कार्य समूह (Framework for Cooperation)
  4. Photovoltaic Industry
  5. GIS-आधारित अवसंरचना नियोजन
  • 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक-
  • आयोजन: 7 अगस्त 2026
  • अध्यक्षता: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं वाणिज्य सचिवराजेश अग्रवाल)
  • पूर्व बैठक: 3-4 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 'ब्रिक्स आर्थिक एवं व्यापार मुद्दों के संपर्क समूह' (CGETI) की तीसरी बैठक के क्रम में।
  • पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक-
  • आयोजन: 19 अगस्त 2026
  • आयोजक: केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार
  • अध्यक्षता: भुवनेश कुमार (सचिव, केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय)
  • विषय: मजबूती, नवाचार, सहयोग एवं स्थिरता के लिए निर्माण
  • चार प्रमुख थीमेटिक प्राथमिकता-
  1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं पर्यटन का उपयोग।
  2. स्थिरता एवं जिम्मेदार पर्यटन।
  3. पर्यटन कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण।
  4. पर्यटन आदान-प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा।
  • ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक में ‘जयपुर घोषणापत्र’ जारी-
  • आयोजन: 21 अगस्त 2026
  • अध्यक्षता: गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, भारत सरकार)
  • विषय: अनुकूलनीयता, नवाचार, सहयोग और संवहनीयता का निर्माण’
  • बैठक में ब्रिक्स के 09 सदस्य देशों (ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, इथोपिया, इंडोनेशिया, रूस और भारत) के मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • इसमें गुस्तावो कोस्टा फेलिसियांडो (पर्यटन मंत्रीब्राजील) रजा सालेही अमीरी (सांस्कृतिक विरासतपर्यटन और हस्तशिल्प मंत्रीईरान) पेट्रिशिया डी लिले (पर्यटन मंत्रीदक्षिण अफ्रीका) और महामहिम अब्दुल्ला बिन तऊक अल मारी (अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्रीसंयुक्त अरब अमीरात ) शामिल थे। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमारसंयुक्त सचिव हरिकिशोर एस. तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।

संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार