अध्यक्षता:मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में।
अभियान
मुख्य विवरण एवं प्रगति
‘रिफॉर्म उत्सव’
(सुशासन पहल)
उद्देश्य:जनभागीदारी से शासन व्यवस्था में सुधार, प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना। नोडल विभाग:योजना विभाग। राज्य कार्ययोजना: 10 सितंबर तक।जन-जागरूकता अभियान: 11 सितंबर से शुरू। जन मंथन सभा: 2 अक्टूबर को प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में आयोजन। विशेष:सरकारी प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए एकल आवेदन प्रपत्र विकसित करने पर जोर।
हर घर तिरंगा अभियान (2026)
आयोजन: 9 से 17 अगस्त तक। शुरुआती दो दिनों में 21 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता। विशेष: ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा 13-14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन।
मिशन- हरियालो राजस्थान
लक्ष्य (वर्ष 2026-27): 10.81 करोड़ पौधे लगाना। प्रगति: 10 अगस्त तक करीब 4.85 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
जन-अभियोग एवं राजस्थान संपर्क 181
समीक्षा अवधि: 1 फरवरी से 31 जुलाई 2026 के दौरान। नागरिक संतुष्टि: 63.16% से बढ़कर 67.29% हुई। औसत निस्तारण अवधि: 15 दिन से घटकर 13 दिन रह गई।