Menu

➔ डेरी-बसंतगढ़ पॉलीमेटेलिक बेल्ट में खनिज खोज व खनन - (RAS/PSI)

Read in:
  • प्रमुख क्षेत्र: डेरी, बसंतगढ़ और आसपास का क्षेत्र (आबूरोड, सिरोही)
  • संबंधित बेल्ट: सदर्न देहली फोल्ड पॉलीमेटेलिक अम्बाजी-डेरी-बसंतगढ़ बेल्ट
  • नोडल एजेंसी: राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML)

बिंदु

विवरण

खनिज भंडार-

तांबा, शीशा, जस्ता और सह खनिजों के प्रारंभिक संकेत।

खोज कार्ययोजना-

अतिरिक्त मुख्य सचिव (माइंस एवं पेट्रोलियम) श्रीमती अपर्णा अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस क्षेत्र में भूमिगत खनन तकनीक से कार्य शुरू करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

विशेषज्ञों का सहयोग-

गुजरात मिनरल रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसलटेंसी (GMRIC) के  CEO डॉ. डीके सिंहा द्वारा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सर्वे जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग और डेरी माइंस में खनन व एक्सप्लोरेशन कार्य एक साथ शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

राजस्थान-

वर्तमान में राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में देश में अव्वल होने के साथ-साथ दुर्लभ खनिज 'रेयर अर्थ एलिमेंट्स' का एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

(संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार)