- दिनांक: 13 अगस्त 2026
- घोषणा: बालोतरा जिले के जानियाना में गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना हेतु राज्य सरकार और HPCL के मध्य MoU संपन्न।
- वित्तीय सहयोग: HPCL द्वारा CSR फंड से कॉलेज के भवन निर्माण, आवश्यक उपकरण, फर्नीचर व अन्य संसाधनों की व्यवस्था के लिए 22 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
- संचालित कोर्सेस: रिफाइनरी की आवश्यकता के अनुरूप प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग की पेट्रोलियम, मैकेनिकल, सिविल ब्रांच और कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के कोर्स शुरू किए जाएंगे।
- पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ाव-
-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई 2026 को बालोतरा के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया था।
- यह 09 MMTPA क्षमता वाला कॉम्प्लेक्स 79,459 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है, जिसमें 2.4 एमएमटीपीए पेट्रोकेमिकल क्षमता शामिल है।
SOURCE: संबंधित विभाग: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार