Menu

➔ राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता (इंटर्नशिप) योजना (RAS/PSI)

Read in:
  • दिनांक: 12 अगस्त 2026
  • उद्देश्य: देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में विधि स्नातक (LLB), स्नातकोत्तर (LLM) एवं पीएचडी स्तर के विद्यार्थियों को राजस्थान पुलिस में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और पुलिस कार्यों में उनका सहयोग लेना।
  • प्रमुख शाखाएं जहां मिलेगा प्रशिक्षण: SOG, SCRB, अपराध शाखा, यातायात, साइबर अपराध, विधि शाखा और आधुनिकीकरण इकाई।
  • पात्रता मानदंड-
    • 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक अनिवार्य।
    • 3-वर्षीय एलएलबी (अंतिम वर्ष/5वें या छठे सेमेस्टर) या 5-वर्षीय एकीकृत कानून (9वें या 10वें सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के पिछले सभी सेमेस्टरों में कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक
    • LLM (प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके) और कानून में पीएचडी कर रहे शोधार्थी।
  • इंटर्नशिप अवधि व शर्तें-
    • न्यूनतम अवधि: 45 दिन
    • अधिकतम अवधि: 03 महीने
    • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र के लिए पूरी अवधि में न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य।
    • प्रशिक्षुओं को अपना लैपटॉप स्वयं लाना होगा (पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्यस्थल व इंटरनेट सुविधा दी जाएगी)।
    • यह इंटर्नशिप पूर्णतः अवैतनिक आधार पर होगी।

SOURCE:संबंधित विभाग: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार