Menu

➔ राजस्थान के जनजातीय अंचल: सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण अभियान (RAS/PSI)

Read in:
  • दिनांक: 05 अगस्त 2026
  • राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047: राज्य सरकार द्वारा 'स्वस्थ जनजातीय समाज-स्वस्थ राजस्थान' के संकल्प के साथ जनजातीय क्षेत्रों में अभियान का संचालन।
  • स्क्रीनिंग लक्ष्य एवं उपलब्धि-
  • 37.50 लाख के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 37.02 लाख लोगों (98.72%) की स्क्रीनिंग पूर्ण।
  • शीर्ष जिले (स्क्रीनिंग संख्या)-
  • उदयपुर (11.12 लाख+)
  • बांसवाड़ा (10.39 लाख+)
  • डूंगरपुर (8.02 लाख+)
  • उदयपुर बना ‘सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस’-
  • भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस फॉर सिकल सेल डिजीज' का दर्जा।
  • यह केंद्र नवजात शिशु स्क्रीनिंग, निदान, टीकाकरण, काउंसलिंग, फिजियोथेरेपी और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जैसी व्यापक सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करता है।

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।