Menu

'युवा आपदा मित्र' प्रशिक्षण अभियान : 2026 (RAS/PSI)

Read in:
  • संदर्भ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की 'युवा आपदा मित्र योजना' के तहत राजस्थान में संचालित विशेष प्रशिक्षण अभियान।
  • अवधि : 12 -18 जून, 2026 तक
  • संचालन : राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) एवं 'आपदा मित्र' मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा।
  • उद्देश्य : प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव,जनसहायता हेतु प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना।
  • कवरेज : राजस्थान के 13 आपदा प्रभावित जिले (जयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जालौर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, नागौर, सिरोही एवं पाली)।
  • स्वयंसेवकों की संख्या : कुल 12,650 युवा स्वयंसेवक
  • भागीदार : NCC, NSS,नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा भारत स्काउट एवं गाइड।
  • प्रशिक्षण : खोज एवं बचाव,रोप रेस्क्यू,प्राथमिक उपचार,आपदा जोखिम न्यूनीकरण,सामुदायिक समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया।