Menu

प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलिया यात्रा (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 जुलाई, 2026 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी श्री अल्बनीज द्वारा आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया

परिणामों की सूची

1. रक्षा एवं सामरिक सहयोग

  • रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा (JDSC) जारी।
  • समुद्री सुरक्षा सहयोग प्रारूप (MSCR) की शुरुआत।
  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) एवं ऑस्ट्रेलिया के Maritime Border Command के बीच समझौता।
  • ऑस्ट्रेलिया के रक्षा महाविद्यालय (2028–29) में भारतीय सैन्य प्रशिक्षक की तैनाती।

2. हिंद-प्रशांत एवं समुद्री सुरक्षा

  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त, समावेशी एवं नियम-आधारित व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता।
  • समुद्री डोमेन जागरूकता (MDA), सूचना साझाकरण एवं समुद्री कानून प्रवर्तन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।

3. ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण खनिज

  • ऊर्जा सुरक्षा पर संयुक्त वक्तव्य जारी।
  • 2014 के नागरिक परमाणु समझौते के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था को अंतिम रूप।
  • भारत को ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त।
  • महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals) एवं आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करने पर जोर।

4. साइबर एवं उभरती प्रौद्योगिकी

  • PACTS (Partnership for Cyber, Critical Technologies and Supply Chains) का शुभारंभ।
  • साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर एवं आपूर्ति शृंखलाओं में सहयोग।
  • ACITI (Australia–Canada–India Technology and Innovation Partnership) के अंतर्गत त्रिपक्षीय सहयोग।

5. शिक्षा एवं कौशल

  • बेंगलुरु में Flinders University तथा गुरुग्राम में Victoria University के परिसर स्थापित करने की अनुमति।
  • National Council for Vocational Education and Training (NCVET)–Australian Skills Quality Authority (ASQA) के बीच TVET (Technical and Vocational Education & Training)  गुणवत्ता सहयोग।
  • भुवनेश्वर में Mining & METS Centre of Excellence की स्थापना।

6. विज्ञान एवं नवाचार

  • GSI – Geoscience Australia के बीच भू-वैज्ञानिक सहयोग।
  • CSIR – University of Melbourne के बीच अनुसंधान सहयोग।
  • TKDL (Traditional Knowledge Digital Library) तक IP Australia की पहुँच।

7. संस्कृति एवं हरित विकास

  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन महत्वपूर्ण प्राचीन कलाकृतियाँ लौटाईं—
  • नंदी (शिव का वाहन) – ग्रेनाइट, 11वीं–12वीं शताब्दी, तमिलनाडु।
  • भद्रकाली सहित त्रिशूल – कांस्य, 11वीं शताब्दी, तमिलनाडु।
  • छह मुख वाले स्कंद (कार्तिकेय) – बेसाल्ट, 12वीं शताब्दी, तमिलनाडु

गांधीनगर में Rooftop Solar Training Academy के माध्यम से 2000 महिलाओं एवं युवाओं को सौर तकनीशियन के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल।